हमारी सेवाएं
बेदाग सफाई और सेवाओं की गुणवत्ता रेवरी ट्रेडिशनल अपार्टमेंट्स की पहली प्राथमिकता है। हम प्रत्येक दूसरे दिन बिस्तर की नयी चादर बदलने और रोज़ाना नए तौलिए बदलने की दैनिक नौकरानी सेवाएं प्रदान करते हैं।
हमारे आउटडोर स्विमिंग पूल छोटे हैं लेकिन आरामदायक और सदैव स्वच्छ होते हैं व ताजे पानी से भरे होते हैं जहां आप शीतल डुबकी लगा सकते हैं।
हालांकि रेवरी सही मायने में ज्वालामुख कुंड (काल्डेरा) के किनारे पर स्थित नहीं है लेकिन यह इसके काफी पास है। होटल की छत से ज्वालामुख कुंड दिखाई देता है जो द्वीप के दोनों ओर से दिखाई देता है। वहां आप सूर्यास्त और चट्टानों के ऊपर अद्भुत परिदृश्य तथा बाकी सेंटोरिनी द्वीप का आनंद ले सकते हैं।
रिसेप्शन डेस्क
होटल के मालिक निकोलिना और एंटोनिया, जिनका जन्म सेंटोरिनी में हुआ और यहीं इनकी परवरिश हुई, बहुत गर्मजोशी से आपका स्वागत करेंगे और आपको घर का बना पारंपरिक पेय पेश करेंगे। वे आपको एक मानचित्र और सेंटोरिनी और आपके ठहरने के बारे में प्रत्यक्ष उपयोगी जानकारी देंगे। पर्यटन और समुद्री यात्रा, रेस्टोरेंट आरक्षण के साथ-साथ कार अथवा मोटरबाइक किराए पर देना उनकी रिसेप्शन सेवाओं का ही हिस्सा है। वे आपके घर से दूर रहते हुए आपको घर जैसा वातावरण प्रदान करने के लिए आपकी सुविधा के लिए हमेशा उपस्थित रहेंगे !
रिसेप्शन डेस्क पर प्रातः 8.00 बजे से लेकर सायं 22.30 तक कार्य होता है।
इंटरनेट सुविधा
रेवरी में हमारे हॉटस्पॉट के माध्यम से निशुल्क वायरलेस इंटरनेट सुविधा हमेशा उपलब्ध होती है और आपके सुविधानुसार उपयोग के लिए रिसेप्शन एरिया में कम्पयूटर भी उपलब्ध होता है।
नाश्ता
मांगे जाने पर नाश्ता उपलब्ध है और आप दो प्रकार के नाश्ते में से अपनी पसंद का नाश्ता ले सकते हैं।
|